Sonbhadra news : ऑपरेशन शुद्धि: 9.15 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, ₹1.70 लाख नकद बरामद
ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस को सफलता मिली है।

sonbhadra
3:52 PM, October 5, 2026
शांतनु कुमार/ प्रकाश खत्री
सोनभद्र। ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गोरारी पोखरा के पास पश्चिमी भीटा से एक युवक को 9.15 ग्राम अवैध हेरोइन और ₹1,700 नकद के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश सिंह मौर्या (25) पुत्र गोपाल सिंह मौर्या, निवासी ग्राम कम्हारी, वार्ड नंबर 24, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत पुलिस ने ₹1.83 लाख बताई है।
मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 823/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत बारी, हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।




