Sonbhadra News : एनएचएम कर्मियों की डिजिटल स्ट्राइक से टीकाकरण सहित ऑनलाइन रिपोर्टिंग बेपटरी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की लंबित 15 मांगों को लेकर कर्मचारियों में एक बार फिर से उबाल आ गया है। कर्मचारियों ने तीन दिवस के लिए डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है, जिससे ऑनलाइन के सभी कार्य बंद हो गए हैं।

sonbhadra
5:11 PM, August 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की लंबित 15 मांगों को लेकर कर्मचारियों में एक बार फिर से उबाल आ गया है। कर्मचारियों ने तीन दिवस के लिए डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है, जिससे ऑनलाइन के सभी कार्य बंद हो गए हैं। इसकी वजह से टीकाकरण और अन्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग सहित चिकित्सा विभाग के सभी कार्य प्रभावित हुए हैं। इससे आमजन के साथ-साथ पूरा सिस्टम परेशान हैं।
शनिवार से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारी-कर्मचारी सभी ने डिजिटल स्ट्राइक की। जिला कार्यक्रम
प्रबंधन ईकाई के सभी स्टाफ, सभी सीएचसी के ब्लाक कार्यक्रमप्रबंधन ईकाई के सभी स्टाफ, टीबी यूनिट, सभी एलटी, सभी एएनएम, सभी ब्लाक की आरबीएसके टीम, जिला महिला पुरूष अस्पताल के स्टाफ, सभी अर्श काउंसलर, सभी सीएचओ, व सभी डब्लू डब्लू द्वारा एक लैन एस्टीमेट एन्हांस के आवास बंद रखी। बताया कि तीन और चार व पांच अगस्त को ऑनलाइन रिपोर्टिंग बंद रहेगी। पहले ही दिन सभी एएनएम द्वारा यूविन पोर्टल पर इंट्री न करनें से नियमित टीकाकरण पूरी तरह प्रभावित हुआ और औसत में भारी गिरावट आई है। इस औसत को पूरा करने में महीनों लग जायेंगे।
जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने कहा कि "इस समय प्रान्तीय आह्वान पर तीन दिवसीय डिजिटल स्ट्राइक चल रही है। जिसमें जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी आनलाइन रिपोर्टिंग बंद कर दी है। अभी दो दिन डिजिटल स्ट्राइक और चलेगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार नहीं मानती है तो सात अगस्त को प्रांतीय आह्वाहन पर सभी कर्मचारी मिशन निदेशक कार्यालय लखनऊ का घेराव करेंगे। आकस्मिक सेवा पूरे मनोयोग से देते रहेंगे ताकि किसी प्रकार की जनमानस की हानि न हो।"




