पाँचवें दिन के पहले सत्र में डॉ. तरुण कुमार गुप्ता ने "शॉर्ट चैनल लीकज करंट्स और स्टैटिक पावर रिडक्शन तकनीक" विषय पर संवाद किया। दूसरे सत्र में डॉ. लकी अग्रवाल ने "सेमीकंडक्टर तकनीक: भविष्य की ओर सेतु" पर विस्तार प्रस्तुत किया। इस एक सप्ताह के आयोजन में 5जी, 6जी, वायरलेस, वीएलएसआई, एंटीना डिज़ाइन, क्वांटम और ऑप्टिकल कम्युनिकेशन जैसे अनेक क्षेत्रों के IITs, NITs, IIITs और केंद्रीय विश्वविद्यालयों विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का समापन समन्वयक डॉ. पी. के. वर्मा द्वारा आभार ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।