Sonbhadra News : निर्माणाधीन नहर में डूबने से एक किशोरी की मौत, दो गंभीर
बगल में ही गाय चरा रहे चरवाहों ने ज़ब तक शोर गुल सुन कर मौके पर पहुंचते तब तक तीनो किशोरियां डूब चुके थे फिर भी ग्रामीणों ने किसी तरह से कड़ी मशक्क्त के बाद तीनो को बाहर निकला।

sonbhadra
7:37 PM, September 30, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव मे बुधवार को अपरान्ह करीब तीन बजे एक ही गांव की तीन किशोरियांतक गहरे पानी मे चले गए। 18 वर्षीय खुशबू पुत्री विजय पनिका, 14वर्षीय राधा पुत्री अशोक भारती तथा 10वर्षीय आरती पुत्री सुरेश पनिका तीनो लोग घर के बगल मे निर्माणाधीन कनहर नहर मे कपड़ा धोने व नहाने के लिए गई थी इसी दौरान अनियंत्रित होने से तीनो लोग गहरे पानी मे चले गए। बगल में ही गाय चरा रहे चरवाहों ने ज़ब तक शोर गुल सुन कर मौके पर पहुंचते तब तक तीनो किशोरियां डूब चुके थे फिर भी ग्रामीणों ने किसी तरह से कड़ी मशक्क्त के बाद तीनो को बाहर निकला । लेकिन तब खुशबू की मौत हो चुकी थी और आरती और राधा को गंभीर हालत मे दुद्धी सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
इधर घटना कि सुचना जैसे ही गांव वालों को मिला गांव मे कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान विमल यादव की सूचना पर थानाध्यक्ष विंढमगंज मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच घटना जाँच पड़ताल मे जुट गए।




