Sonbhadra news : मोटरसाइकिल और टेंपो में आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल
मुसही के पास मोटरसाइकिल टेंपो में आमने सामने टक्कर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

sonbhadra
1:31 AM, November 28, 2025
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क। चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज चुर्क मार्ग पर देर शाम ग्राम पंचायत कुरा मुसही के पास मोटरसाइकिल टेंपो में आमने सामने टक्कर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीर की सूचना पर मौके पर चुर्क चौकी पुलिस पहुंची डायल 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल घायल को भिजवाया गया घायल का नाम सुरेन्द्र पुत्र श्याम लाल निवासी लसड़ी कला थाना घोरावल सोनभद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया पुलिस और राहगीर की मदद से घर वालों को सूचना दे दी गई है




