Sonbhadra News : अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
जुगैल थाना क्षेत्र के गायघाट के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो घायल

ट्रैक्टर ट्राली पलटी
sonbhadra
10:45 AM, October 30, 2024
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गए । जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में चल रहा है ।
जानकारी के अनुसार झाड़ी लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक खाई में पलट गई जिसमें मौके पर तीन लोग दब गए । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो लोगों को बाहर निकाल कर सामुदायिक केंद्र चोपन भिजवाया । जहां डॉक्टरों ने सेमर कोल 35 वर्ष पुत्र कुमलाल कोल निवासी बिजौरा को मृत घोषित कर दिया । जबकि घायल राजू कोल 38 वर्ष पुत्र जग्गू कोल व चंदविहारी पुत्र जग्गू कोल निवासी बिजौरा का इलाज जारी है ।
बताते चलें है प्रशासन का आदेश है कि ट्रैक्टर का उपयोग सिर्फ कृषि कार्य हेतु किया जाय लेकिन अक्सर देखा जाता है कि टैक्टर का उपयोग गिट्टी, बोल्डर, बालू व झाड़ी ढोने में किया जाता है । ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब उक्त कार्यों में ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है तो कार्यवाही क्यों नहीं होती । ऐसे में जब तक गलत कार्यों में लिप्त वाहनों पर कार्यवाही नही होगी, घटनाओं को रोकना सम्भव नहीं है ।




