Sonbhadra News : कच्चा मकान ढहने से एक की मौत, हड़कंप
र बारिश ने एक कच्चे मकान को ढहा दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बारिश के चलते घर गिरने के कारण एक अधेड़ की मौत हो गई।

sonbhadra
10:40 PM, September 15, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने एक कच्चे मकान को ढहा दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बारिश के चलते घर गिरने के कारण एक अधेड़ की मौत हो गई।
गांव निवासी रामजीत (58वर्ष) पुत्र काशी अपने कच्चे मकान में गया था। तभी भरभराकर मकान ढह गया और रामजीत मलबे के नीचे दब गए।
दीवार गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मलबा हटाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि, मलबे के नीचे दबे रामजीत की मौत हो चुकी थी। शव को मलबे से बाहर निकालते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा -
सूचना मिलने पर रायपुर थाना प्रभारी राम दरस राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, जबकि लेखपाल को भी घटना की सुचना दे दी गयी है।




