Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आ गए दो किशोर में एक की मौत एक घायल
चोपन क्षेत्र के ग्राम बगवैसा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बभनी क्षेत्र से आए बाराती दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए । जिसमें एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।
sonbhadra
12:10 PM, April 17, 2025
मंटू शर्मा,(संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम बगवैसा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बभनी क्षेत्र से आए बाराती दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए । जिसमें एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।
घटना के संबंध में चोपन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीते बुधवार को थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम बगवैसा निवासी मोहन लाल यादव पुत्र राम लखन यादव के घर पर पुत्री का वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था जिसमे बारात ग्राम कोंगा थाना बभनी जनपद सोनभद्र से आई थी ।बारात में शामिल आए बाराती जिंदलाल खरवार पुत्र शंकर लाल खरवार निवासी कोंगा थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 13 वर्ष व शैलेश खरवार उर्फ सोनू पुत्र भगवान दास खरवार निवासी कोगा थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 14 वर्ष बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आ गए । जिससे दोनों को गंभीर चोटे आ गई जिसमें से घायल जिंदलाल की मृत्यु हो गई है और घायल शैलेश खरवार उर्फ सोनू को रेफर जिला अस्पताल लोढ़ी किया गया है, मृतक जिंदलाल खरवार के शव को पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।



