Sonbhadra news : अनियंत्रित बाइक से गिरने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
पनिकप गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार सिलहट नहर में चली गई जिसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया

sonbhadra
6:38 PM, October 30, 2024
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ सोनभद्र । पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पनिकप गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार सिलहट नहर में चली गई जिसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया । जानकारी के अनुसार सिलहट की तरफ से आ रहे सोनेलाल पटेल पुत्र राजाराम उम्र 24 वर्ष निवासी दुबौलिया, पंकज पुत्र हरिहर उम्र 22 वर्ष निवासी दुबौलिया अनियंत्रित होकर पनिकप गांव के पास सिलहट नहर में गिर घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल 112 ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा चतरा लाया गया जहां डाक्टर ने सोनेलाल पटेल को मृत घोषित कर दिया एवं गंभीर रूप से घायल पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया मौके पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।




