Sonbhadra News : ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
ब्लॉक सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,

sonbhadra
7:05 PM, February 17, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र)। ब्लॉक सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सचिव व सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ए0डी0ओ0आईएसबी अनंत सिंह व वरिष्ठ लिपिक निसार अहमद ने दीप प्रज्वलित करके किया तत्पश्चात प्रशिक्षक रोहित कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार चौबे एवं संजु कुशवाहा ने क्रम-क्रम से ग्राम पंचायत विकास योजना,सतत विकास लक्ष्य आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया। संजू कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय विकास कार्यों में ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य है सतत विकास लक्ष्य के 9 थीमों में महिला भागीदारी विशेष रूप से होनी चाहिए जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इंटिको प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के सहयोगी संचालक अजय कुमार,विवेक मिश्रा, दिवाकर समेत सैकड़ो प्रतिभागी उपस्थित रहे।



