Sonbhadra News : एक दिन की एसपी बन दीक्षा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दो होनहार बेटियों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिकाओं का अनुभव दिया गया। रॉबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटर कॉलेज की 11 वीं की छात्रा कुमारी दीक्षा केशरी जहाँ एक दिन की.

sonbhadra
10:54 AM, October 11, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• रितिका कुमारी बनी एक दिन की एएसपी
सोनभद्र । गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दो होनहार बेटियों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिकाओं का अनुभव दिया गया। रॉबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटर कॉलेज की 11 वीं की छात्रा कुमारी दीक्षा केशरी जहाँ एक दिन की एसपी बनी, वहीं आदर्श इंटर कॉलेज की ही 10वीं की छात्रा रितिका कुमारी को एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक बनाय गया।
इस दौरान दोनों बेटियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
एक दिन की एसपी दीक्षा केशरी ने बताया कि आज उनका सपना सच होने जैसा लग रहा है। वह भी मेहनत से पढ़ाई कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। पुलिस का कार्य काफ़ी चुनौतिपूर्ण रहता है। ज्यादातर जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा के मामले उनके सामने आये जिसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
10वीं की रितिका कुमारी ने अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कामकाज को समझा और फरियादियों की समस्याओं का समाधान करवाया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




