Sonbhadra News : मलेरियल ड्रग प्रोटोकॉल एवं एम0एम0डी0पी0 सम्बन्धित विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय की अध्यक्षता में मलेरियल ड्रग प्रोटोकॉल एवं एम0एम0डी0पी0 सम्बन्धित विषय पर एकदिवसीय गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान रीजनल कोऑर्डिनेटर पाथ....

sonbhadra
7:12 PM, December 29, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय की अध्यक्षता में मलेरियल ड्रग प्रोटोकॉल एवं एम0एम0डी0पी0 सम्बन्धित विषय पर एकदिवसीय गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान रीजनल कोऑर्डिनेटर पाथ डॉ0 ओजस्वनी द्वारा मलेरिया ट्रीटमेंट के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। मलेरिया पी0जी0 एवं पी0एफ0 की इग पॉलिसी पीपीटी के माध्यम से शेयर की गयी। इस दौरान सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय ने मलेरिया ड्रग पॉलिसी संहित बैनर का अनावरण किया।
फाइलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एम0एम0डी0पी0 प्रशिक्षण अंजनी द्विवेदी डी0सी0 पाथ द्वारा दिया गया। एम0एम0डी0पी0 किट के अन्तर्गत रोगियों को (बाल्टी, टब, मग्गा, तौलिया, साबुन, एवं एंटीफंगल क्रीम) का वितरण लिम्फोडिमा रोगियों को किया जाता है। लिम्फोडिमा रोगियों की देखरेख करने तथा व्यायाम करने के तरीके के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रेमनाथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी द्वारा किया गया।
गोष्ठी में कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी समस्त बीसीपीएम, ब्लॉक एल0टी0 मेडिकल ऑफिसर, शिवम पांडेय जीसीपीसीआई इत्यादि उपस्थित रहे।




