Sonbhadra News : ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
थाना क्षेत्र के मदेनिया मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
8:19 PM, January 6, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के मदेनिया मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई ।और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बिचपई गांव निवासी रोहित पटेल 24 वर्ष पुत्र राम मूरत सिंह और उसका भाई आदर्श पटेल पुत्र रामसूरत दोनों भदोही पुलिस के मेडिकल परीक्षण के लिए गए थे वापस होते समय करमा बाजार के समीप रावटसगंज की तरफ से आ रही ट्रेलर की चपेट में आगए ।जिससे बुरी तरीके से सर पर चढ़ गया जिससेरोहित की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।




