Sonbhadra News : चोरी की बाइक व तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा...

चोरी की बाइक व गिरफ्तार अभियुक्त के साथ शक्तिनगर की पुलिस टीम...
sonbhadra
10:59 PM, January 5, 2026
एस0 प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोहरौल पानी टंकी के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर धारा 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
डराने धमकाने के लिए रखता था अवैध असलहा -
गिरफ्तार अभियुक्त नदीम खान पुत्र मुस्तकीम, निवासी शर्मा कॉलोनी बैढ़न, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश), उम्र लगभग 22 वर्ष ने पूछताछ में बताया कि बरामद मोटरसाइकिल को उसने 14 दिसंबर की रात्रि में रायगढ़ दानेपारा लाल टंकी के पास से चोरी किया था। अभियुक्त ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के उद्देश्य से वह ग्राहक की तलाश में था तथा पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिल (टीवीएस रेडॉन) की नम्बर प्लेट को छलपूर्वक कूटरचित फर्जी नम्बर से बदल दिया था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह इस प्रकार की चोरी की घटनाएँ पूर्व में भी करता रहा है तथा अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहा रखता है, जिससे पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डरा-धमकाकर मौके से फरार हो सके।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -
1. उ0नि0 कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष शक्तिनगर




