Sonbhadra News : क्षेत्र पंचायत सदन की बैठक मे डेढ करोड़ की प्रस्ताव पास
क्षेत्र पंचायत सदन की बैठक मे डेढ करोड़ की प्रस्ताव पास

sonbhadra
6:07 PM, August 8, 2024
पी.के. विश्वकर्मा
* क्षेत्र पंचायत से जरूरी कार्यों को कराने का प्रमुख लक्ष्य- रुबी मिश्रा
कोन सोनभद्र । नवसृजित विकासखंड कोन के क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों को कराने को लेकर गुरुवार को कोन स्थित एम. आर. एफ. मिटिंग हाल मे क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के साथ संयुक्त रूप से पूर्व निर्धारित समयानुसार ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा के अध्यक्षता में सदन की बैठक की गई। बैठक में पिछले कार्यों की पुष्टि व पिछले वित्तीय वर्ष मे कराये गये कार्यों को पढ़कर सदन मे सुनाया गया। तत्पश्चात आगामी वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों का सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव लिया गया। इस प्रकार लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की बजट विकास कार्यों के लिए ध्वनि मत से सदन ने पास किया । बैठक की अध्यक्षता कर रही श्रीमती मिश्रा ने सभी उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कही की सभी सम्मानित सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में जरूरी कार्यों का प्रस्ताव दें वह सभी को बजट के अनुसार जरूरी विकास कार्य कराया जाएगा जो भी कार्य जरुरी व जनहित मे हो उसे प्राथमिकता के अनुसार कराया जायेगा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हक व अधिकार व सम्मान के लिए यदि जरूरत पडी तो लखनऊ भी जाउंगी।खण्ड विकास अधिकारी डा.जितेंद्र दुबे ने बैठक मे बेसिक शिक्षा,स्वास्थ्य, पोषाहार, कृषि ,आवास, मनरेगा समेत सरकार द्वारा चलाये जा रहे तमाम योजनाओं को बताते हुये योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार क्रियान्वयन करने हेतु मातहतों को निर्देश दिये।वहीं तमाम बीडीसी ने मनरेगा कार्य क्षेत्र पंचायत से कराने व स्थाई ब्लाक भवन बनाने का मुद्दा छाया रहा। बैठक में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी जीतेंद्र दुबे ,एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी रतन शंकर पांडे , कृषि,जेई बृजेश कुमार, पूर्व प्रमुख वंशीधर, ब्लाक अध्यक्ष (प्रधान संगठन) सुजीत यादव,ब्लॉक अध्यक्ष (क्षे.प) रामप्रवेश समेत सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत मौजूद दर्जनों लोग मौजूद रहे सभी ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पास किया।




