Sonbhadra News : पेशाब कांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश में जुटी पुलिस
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक आदिवासी युवक पर मारपीट कर पेशाब करने का शर्मशार कर देने वाला वीडियो मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के....

sonbhadra
11:08 AM, October 3, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शक्तिनगर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक आदिवासी युवक पर मारपीट कर पेशाब करने का शर्मशार कर देने वाला वीडियो मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार अन्य की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि जल्द ही इन सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताते चलें कि बुधवार को पीड़ित एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक संख्या में दबंग एक युवक के साथ न सिर्फ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया बल्कि उसके ऊपर पेशाब भी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना का पूरा वीडियो पीड़ित के भाई ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो 26 सिंतबर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, शक्तिनगर के चिल्काड़ाड़ निवासी पवन खरवार को शाम सात बजे बैरियर संख्या एक के पास अंकित भारती अपने सात-आठ मनबढ़ युवाओं के साथ घेर लिया और मारा-पीटा, उसके बाद पवन खरवार के उपर पेशाब करते हुए वीडियो भी बनाया। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मनबढ़ युवकों द्वारा पवन खरवार को बेरहमी से मारापीटा जा रहा है। वायरल वीडियो में घायल पवन के गले के पास शर्ट का कालर खून से लथपथ है और जमीन पर बैठा हुआ है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक हाफ पैंट पहना युवक उसके उपर पेशाब कर रहा है और कुछ लोग गली देते हुए वीडियो भी बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने शक्तिनगर थाने में धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 351(2), 352, 109, 117(2), 133 बीएनएस और 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी थी।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि "यह घटना बीते 26 सितंबर की रात लगभग 8 बजे की है। पीड़ित युवक शिवकुमार खरवार ने इस संबंध में पुलिस को 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी निवासी पीड़ित के भाई शिवकुमार खरवार ने बताया कि आरोपी उनके पड़ोस के ही हैं और घटना के बाद से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें अंकित भारती, श्रवण कुमार, निखिल कुमार, रवि रावण, और प्रीतम शामिल हैं, सभी आरोपी निमियाटांड़ बस्ती के निवासी हैं। पुलिस ने देर रात अंकित भारती को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य चार युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गयी हैं।"




