Sonbhadra News : 2.5 लाख के अवैध पटाखे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पटाखा भंडारण और बिक्री को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 11 बोरे में टोटो से ले जाए जा रहे एक कुंटल अवैध पटाखे.....

sonbhadra
6:31 PM, October 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पटाखा भंडारण और बिक्री को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 11 बोरे में टोटो से ले जाए जा रहे एक कुंटल अवैध पटाखे को जब्त कर मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभा गेस्ट हाउस के पास, ब्रह्मनगर जाने वाले मोड़ से एक टोटो में अवैध पटाखे ले जाते हुए केवटी गाँव निवासी छोटू पुत्र सीरी को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से कुल 11 बोरियों में लगभग एक कुंतल भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए गए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- है। वहीं हीं पूछताछ में अभियुक्त छोटू ने बताया कि यह पटाखा धर्मशाला स्थित घोरावल रोड निवासी सूरज कुमार पुत्र बंशीलाल का है। टोटो से पकड़े गए बोरियों में रखे पटाखों के संबंध में आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 9 ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अग्रेतर विधिक कार्यवाही जारी है।
बरामदगी में शामिल पुलिसकर्मी -
1. प्रभारी निरीक्षक माधव कुमार सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज,
2. उ0नि0 विनोद कुमार यादव चौकी प्रभारी चुर्क
3. हे0का0 नन्दलाल, का0 आकाश, का0 शिवम सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज




