Sonbhadra News : चोरी का 50 लीटर डीजल, के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से चोरी का लगभग 50 लीटर डीजल, 9 अदद खाली जरिकेन, डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप एवं एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया।

sonbhadra
6:06 PM, November 11, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
० 9 अदद खाली जरिकेन, पाइप एवं एक बोलेरो वाहन बरामद
शक्तिनगर (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षाकर्मी टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि एनसीएल के सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।
पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षाकर्मी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में 10 नवंबर रात करीब 22:30 बजे एनसीएल खड़िया माइन्स से अभियुक्त अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू (35) निवासी ग्राम परासी, थाना अनपरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का लगभग 50 लीटर डीजल, 9 अदद खाली जरिकेन, डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप एवं एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया।
उक्त प्रकरण में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 194/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के भूमिका की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 21/2020 धारा 323, 504 भादवि एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 157/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 194/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।




