Sonbhadra News : 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
20 फरवरी को समय 17:05 बजे उरमौरा, वार्ड नं० 21 नई बस्ती के पास से अभियुक्त शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान निवासी वार्ड नं० 21 नई बस्ती उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

sonbhadra
7:06 PM, February 21, 2026
आनंद (संवाददाता)
सोनभद्र । 20 फरवरी को समय 17:05 बजे उरमौरा, वार्ड नं० 21 नई बस्ती के पास से अभियुक्त शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान निवासी वार्ड नं० 21 नई बस्ती उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी में कुल 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0 सं0 142/2026 धारा 8/21/ 27ए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :
1. मु0अ0सं0 724/ 2018 धारा 401भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 2. मु0अ0सं0 272/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।3. मु0अ0सं0 705/2024 धारा 316(2) बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1. उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज 2. उ0नि0 ब्रह्मदीन यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, 3. हे0का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज4. का0 अम्बुज सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, 5. हे0का 0 विनोद कुमार भारतीय, थाना रॉबर्ट्सगंज,6. म0का0 कीर्ति पाण्डेय,थाना रॉबर्ट्सगंज




