Sonbhadra News : खनिज ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक बरामद
मंगलवार को समय लगभग सुबह 09:00 बजे, अभियुक्त बेचू यादव को भिलाई बंधा बहदग्राम लोढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।

sonbhadra
9:07 PM, September 16, 2025
शान्तनु कुमार
◆ खनिज ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक बरामद
सोनभद्र । 12 सितंबर की रात को, खनिज ड्यूटी में लगे कर्मियों पर एक ट्रक चालक द्वारा जान से मारने की नीयत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 944/2025, धारा 121(1), 109(1), 324(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 07 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 944/2025, धारा 121(1), 109(1), 324(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 07 सीएलए एक्ट के में वांछित अभियुक्त बेचू यादव पुत्र द्वारिका यादव उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी सहिजनकला (लोहबईया) थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तारी की कार्यवाही
मंगलवार को समय लगभग सुबह 09:00 बजे, अभियुक्त बेचू यादव को भिलाई बंधा बहदग्राम लोढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त ट्रक (UP64BT8261) को भी बरामद कर मुकदमे में दाखिल किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 माधव सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 उमाशंकर यादव, प्रभारी चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 अभिमन्यु यादव, चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 अवधेश प्रजापति चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
5. का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
6. का0 मनीष यादव ,चौकी काशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।