Sonbhadra News : धरने के छठे दिन तहसीलदार के साथ लेखपालों का वार्ता विफल, SDM हटाओ के नारे से साथ धरना जारी
उपजिलाधिकारी को जल्दी नही हटाया गया तो जनपद की चारो तहसील में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू हो जाएगा जिसकी ज़िम्मेदारी जिलाप्रशासन की होगी।

sonbhadra
5:11 PM, October 3, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । SDM को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लेखपाल संघ का तहसीलदार संग वार्ता विफल रहा। आज संपूर्ण समाधान दिवस था लेकिन सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार पर अडिग रहे। धरने के छठवें दिन तहसील सदर के तहसीलदार द्वारा लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मण्डल से वार्ता कर मामले को खत्म कराने का प्रयास किया गया लेकिन सभी लेखपाल उपजिलाधिकारी सदर को हटाने की मांग पर अड़े रहें और आखिरकार वार्ता बेनतिज़ा रहा।
संघ के मंत्री साज़िद खान वारसी मंत्री ने कहा कि उपजिलाधिकारी को जल्दी नही हटाया गया तो जनपद की चारो तहसील में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू हो जाएगा जिसकी ज़िम्मेदारी जिलाप्रशासन की होगी।
धरने पर तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साज़िद खान, अभिनव, शैलेन्द्र, मनीष, रामचन्द्र, पंकज, मुकेश, सुधीर, अभिषेक, रत्नेश, संजीव श्रीवास्तव, रेशमा, कंचन, वन्दना, श्वेता, हरिंदर, हिरदेश मदन मोहन, कृष्णकांत दुबे, दुर्गेश आदि लेखपाल मौजूद रहें।




