Sonbhadra News : प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ के मौके पर सिधेश्वर महादेव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक
पिछले बारह घण्टे से आयोजित हो रहे अखण्ड कीर्तन का समापन,आज महाशिवरात्रि के मौके पर होगा रुद्राभिषेक

सोनभद्र
10:47 AM, February 15, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के महुली कस्बा स्थित महुअरिया टोला में प्राचीन बरगद के पेड़ के नीचे सिधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ एवं महाशिवरात्रि के मौके पर आज मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल द्वारा अयोध्या से पधारे विद्वान आचार्य तेजभान त्रिपाठी द्वारा रुद्राभिषेक तथा पूजन अर्चन कराया जाएगा ।
बीते वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल द्वारा इस मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी।
पिछले 12 घण्टे से चल रहे अखण्ड कीर्तन का रविवार की सुबह समापन हुआ।अखण्ड कीर्तन में सम्मिलित सभी कलाकारों को श्री जायसवाल के द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राजेश शर्मा, विनोद जायसवाल, ,ओमप्रकाश पूरी,सेकरार अहमद,दीपक कन्नौजिया, अजित जायसवाल, रंजीत जायसवाल,दीपक जायसवाल समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




