Sonbhadra News : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा सोनभद्र ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’, एकता और अखंडता का दिया संदेश
कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अशोक मौर्य रहे तथा अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रामसुन्दर निषाद उपस्थित रहे।

sonbhadra
12:11 PM, October 31, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह से प्रारंभ होकर चाचा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्थल तक आयोजित हुआ। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अशोक मौर्य रहे तथा अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रामसुन्दर निषाद उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के संघर्षपूर्ण जीवन और देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री अशोक मौर्य जी ने सरदार पटेल के त्याग, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट संकल्प को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देशसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा।
विशेष रूप से काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रामसुन्दर निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के महान राष्ट्रनिर्माताओं में से एक थे। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए सदैव कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, मंजू गिरी, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत कुशवाहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्य, बी.एन. गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, रामबली मौर्य, बलराम सोनी, पिंटू सिंह, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अजय पांडेय, सरोज केशरी, ऋतु अग्रहरि एवं तारा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




