Sonbhadra News : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में खेल प्रतिभाओं का होगा महाकुंभ, हॉकी सहित आयोजित होगी छह खेल प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सोनभद्र में 14 वर्षीय बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इन......

विजेता ट्रॉफी के साथ तियरा स्पोर्ट्स स्टेडियम के छात्र-छात्राएँ और जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद......
sonbhadra
3:01 PM, August 22, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सोनभद्र में 14 वर्षीय बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।सोनभद्र। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सोनभद्र में 14 वर्षीय बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनभद्र में सुबह 10 बजे से 14 वर्षीय बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ ही फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इच्छुक टीमें, विद्यालय और क्लब कार्य दिवस में विशिष्ट स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं।
वहीं, प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सोनभद्र तीरंदाजी छात्रावास के 10 बालिका और 8 बालक खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बालिका वर्ग में हेमलता, शिवांगी, हीरा, आयुषी, सोनम, सोनी, आंचल, दीक्षा, नन्दिनी मौर्या और वर्षा कुमारी शामिल हैं। जबकि बालक वर्ग में अखिलेश गुप्ता, प्रियांशु, तेजस्वी, रजदीप, अंकित यादव, विशाल, सागर सिंह और शुभम का चयन हुआ है।




