Sonbhadra News : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मेले का भी आयोजन

बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मेले का आयोजन,बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने किया जलाभिषेक

news-img

सोनभद्र

9:03 AM, February 27, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र)। वर्षों से ही थाना क्षेत्र के घिवही  में रेघड़ा शिव मंदिर व महुली स्थित शिव पहाड़ी पर महा शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले का बुधवार को सकुशल आयोजन हुआ। शिवालयों में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

घिवही में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक व शिव मंदिर पर कथा सुनने व जलाभिषेक करने का सिलसिला चलता रहा।मेले में इलाके के अलावा छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या यहां में आते है। यहां पर जो भी सच्चे हृदय से मन्नत मांगते हैं उनकी मन की मुराद अवश्य पूरी होती है। महा शिवरात्रि बाबा भोले नाथ के दर्शन व पूजन से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। 

मेले में दर्जनों जगहों पर पुराने समय से ही प्रसिद्ध गुड़ की जलेबी, लकठो, खुरमा की दुकान सजी हुई थी। दर्शन व पूजन के साथ-साथ मेला घूमने आए दूरदराज के हजारों लोगों ने उक्त मिष्ठान का भरपूर आनंद उठाया। लोग इन मिष्ठान को खरीद कर अपने छोटे-छोटे बच्चों को खिला रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे बड़े चाव के साथ उक्त मिठाई का भोग लगा रहे थे तथा मिठाई खाकर प्रफुल्लित हो रहे थे

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.