Sonbhadra News : गाँधी जयंती पर लेखपाल संघ ने आंदोलन को गाँधीवादी नीति से लड़ने का लिया संकल्प
लेखपाल संघ की तरफ से यह निर्णय लिया गया कि आज हम गांधी जी के विचारों पर चर्चा करने के साथ आगे इस लड़ाई को कैसे अहिंसात्मक तरीके से लड़ा जा सकता है इस पर विचार किया ।

sonbhadra
5:21 PM, October 2, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। SDM के कार्यप्रणाली व उनके उत्पीड़न से नाराज लेखपाल संघ ने आज गांधी जयंती के अवसर पर धरना स्थल पर न बैठकर सभी लेखपालों ने सभागार में गांधी जी की जयंती मनाया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने-अपने विचार रखें। लेखपाल संघ के मंत्री साजिद खां ने बताया कि आज गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती है इसलिए लेखपाल संघ की तरफ से यह निर्णय लिया गया कि आज हम गांधी जी के विचारों पर चर्चा करने के साथ आगे इस लड़ाई को कैसे अहिंसात्मक तरीके से लड़ा जा सकता है इस पर विचार किया । कई साथी लेखपालों ने अपने-अपने विचार रखें और सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि बिना किसी हिंसा के आंदोलन को गाँधीवादी तरीके से उनके नीतियों पर चलकर हम अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे और एसडीएम के स्थानांतरण तक इस आंदोलन को जारी रखा जाएगा।




