Sonbhadra News : क्रिसमस के दिन बाबा भाई ने वस्त्र बैंक को 50 कंबल किया डोनेट
बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर पर दुद्धी कस्बा निवासी बाबा भाई ने अपने दोनो बच्चो की तरफ वस्त्र बैंक को 50 कंबल डोनेट किया हैं। उन्होंने अपने बच्चे महिमा और आशीष के तरफ से जरूरत मंद और असहाय लोगो

डोनेट कंबल के साथ वस्त्र बैंक संचालक विकास एवं बाबा भाई के दोनों बच्चे
sonbhadra
10:03 AM, December 26, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर पर दुद्धी कस्बा निवासी बाबा भाई ने अपने दोनो बच्चो की तरफ वस्त्र बैंक को 50 कंबल डोनेट किया हैं। उन्होंने अपने बच्चे महिमा और आशीष के तरफ से जरूरत मंद और असहाय लोगो में बाटने के लिए प्रगति वस्त्र बैंक को कंबल दान किया है। उनका कहना हैं कि आज प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन हैं और जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंदो को बाँटने के लिए कंबल दान करना हमारे लिए गौरव का क्षण हैं। वस्त्र बैंक के संचालक विकास अग्रहरि ने बताया कि क्रिसमस के अवसर पर बाबा भाई के तरफ से 50 कंबल दान में मिली जिसे गरीब असहाय एवं जरूरतमंदो में वितरण किए जायेंगे। उन्होंने वस्त्र बैंक को कंबल डोनेट करने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसी तरह सहयोग करते रहने की अपील की हैं।




