Sonbhadra news : बाल दिवस पर ट्रिपल एस समूह की ओर से सैकड़ों बालिकाओं को दिखाया गया धार्मिक सिनेमा
सिनेमाघर में धार्मिक सिनेमा दिखाया गया पहली बार सिनेमाघर में फिल्म देखकर बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।

sonbhadra
8:26 PM, November 14, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
- पहली बार सिनेमाघर में सिनेमा देखकर बालिकाओं के चेहरे पर आई मुस्कान
डाला ( सोनभद्र) बाल दिवस पर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे की अनुमति पर सत्यम शिवम सुंदरम समूह की ओर से सैकड़ों छात्राओं को सिनेमाघर में धार्मिक सिनेमा दिखाया गया पहली बार सिनेमाघर में फिल्म देखकर बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।
स्कूली छात्राओं के मनोरंजन एवं उनके ज्ञानवर्धन के लिए ट्रिपल एस होटल परिवार के माध्यम से जनपद के प्रमुख सिनेमा घर राज पैलेस में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 120 बालिकाओं को नरसिंम्मा सिनेमा दिखाया गया फिल्म देखकर लौटे बच्चियों के चेहरों पर खुशी की चमक थी। कार्यक्रम आयोजक सत्यम शिवम सुंदरम होटल के संचालक शिवम मिश्रा ने बताया कि नरसिम्हा एक आध्यात्मिक और प्रेरणादायक फिल्म है। इसे बच्चियों को दिखाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस फिल्म में डर या नकारात्मकता नहीं दिखाई गई है बल्कि साहस, सच्चाई, और भगवान की रक्षा पर विश्वास सिखाती है। फिल्म नरसिम्हा का मुख्य संदेश सच्चाई की हमेशा जीत होती है बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और धर्म की ही होती है।अन्याय का विरोध करना चाहिए नरसिंह अवतार का मुख्य उद्देश्य था निर्दोषों की रक्षा करना ज़ुल्म और गलत काम का नाश करना यह बच्चों को सिखाता है कि गलत बात के खिलाफ खड़ा होना ही असली साहस है। भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं फिल्म का भाव यह है कि जब दिल में आस्था और भक्ति होती है तो
कोई भी मुश्किल इंसान को हरा नहीं सकती। प्यार, आस्था और अच्छाई—यही असली शक्ति है फिल्म में अच्छाई, करुणा और नैतिकता को बहुत सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। बालिकाओं को धार्मिक सिनेमा दिखाने बाद उनकी खुशी देखकर स्वयं को भी बहुत खुशी हुई। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका पूनम पांडेय ,निकहत खान, अनिता कुमारी ,प्रियंका यादव, रोहिणी त्रिपाठी ,प्रतिमा सिंह, ममता, गीता देवी, समेत अरविंद शुक्ला सत्यम ,शिवम, सुंदरम मिश्रा आवाम शुभम अग्रहरी, राज अग्रहरि ,लकी आदि मौजूद रहे।




