डीएम ने आगे बताया कि "फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु कृषक बन्धु आधार, खतौनी व आधार से लिंक मोबाइल लेकर जायें, फार्मर रजिस्ट्री तैयार होने के बाद कृषक बन्धुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं हो सकेंगी, जिसमें किसान सम्मान निधि के किश्तों को सुगमता पूर्वक प्राप्त करना, कृषकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। फार्मर रजिस्ट्री हेतु जनपद में 2 लाख 18 हजार 128 लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक जनपद में 1 लाख 14 हजार फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 52.1 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने जनपद के कृषक बन्धुओं से अपील की है कि अपने निर्धारित सी0एस0सी0 केेन्द्रों में जाकर अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें।"