Sonbhadra News : मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
जमीन विवाद को लेकर हुयी मारपीट में बुरी तरह से घायल वृद्ध संधारी बैगा (70) पुत्र मेहीलाल बैगा की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
4:31 PM, November 1, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
० जमीनी विवाद को लेकर हुआ था मारपीट
बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इंजानी गांव के कोलिनमार टोला में विगत रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुयी मारपीट में बुरी तरह से घायल वृद्ध संधारी बैगा (70) पुत्र मेहीलाल बैगा की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद संधारी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भतीजे रामकेश बैगा पुत्र मंधारी बैगा व रामकेस की पत्नी देवकुमारी पर जमीन विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया था तहरीर मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी व जांच शुरू कर दी।संधारी के सर के बगल में चोट आयी थी जिसका वो गांव में ही इलाज करा रहा था गुरुवार शाम को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।




