Sonbhadra News : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध दंपति की मौत
शुक्रवार की शाम कई घरों में हाई वोल्टेज के कारण बिजली का करंट उतरने के कारण एक घर में कर्रेंट की चपेट में आने से वृद्ध पति-पत्नी की मृत्यु हो गई व एक अन्य महिला झुलस गई।

काल्पनिक तस्वीर
sonbhadra
9:59 PM, May 1, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत झीलो में शुक्रवार की शाम कई घरों में हाई वोल्टेज के कारण बिजली का करंट उतरने के कारण एक घर में कर्रेंट की चपेट में आने से वृद्ध पति-पत्नी की मृत्यु हो गई व एक अन्य महिला झुलस गई।
थाना प्रभारी बीजपुर राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम 06बजे ग्राम पंचायत झीलो के कई घरों में बिजली का हाई वोल्टेज करंट उतर गया जिससे घरों में लगे बीजली के बोर्ड व दरवाजे के ऊपर से गये तार जलने लगे । इसी दौरान 63वर्षीय फुलमती अपने घर का दरवाजा खोलने गई और करंट की चपेट में आकर गिर गई। पत्नी को जमीन पर गिरा देख 65वर्षीय पति श्रीराम भी बचाव के लिए गए और वो भी करेंट की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं 60वर्षीय इंद्रा देवी पत्नी कृष्ण माधव भी करेंट की चपेट में आकर झुलस गई जिनको परिजन अस्पताल लेकर गए जहां उपचार जारी है।
घटना के बाद पड़ोसियों ने बिजली विभाग को फोन करके 11हजार वोल्ट की मुख्य लाइन को बंद कराया । थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है l




