दुद्धी, सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ के आदेश के बाद सोनभद्र जिले के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा सभी जिम्मेदार अधिकारियों को 5-5 स्कूलों के निरीक्षण का आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को दुद्धी तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने दुद्धी ब्लॉक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुद्धी, प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय दुद्धी द्वितीय, कंपोजिट स्कूल दुद्धी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंनेउन्होंने बताया कि स्वछता, शौचालय, पेयजल, विद्युत कनेक्शन, स्कूल की स्थिति, सफाई कर्मचारी तथा एमडीएम की गुणवत्ता सहित अन्य विन्दुओं पर गहनता से निरीक्षण किया जबकि दुद्धी नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डोमगढ़ई महुली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुली,प्राथमिक विद्यालय पतरिहा, उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली व प्राथमिक विद्यालय खजुरी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं को गहनता से परखते हुए निरीक्षण आख्या प्रेषित करने की बात कहीं।नायब तहसीलदार ने एक स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर एमडीएम की गुणवत्ता भी परखी और संतुष्टि जतायी।कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली की स्थिति जर्जर बतायी गई।उन्होंने बताया कि शौचालय, साफ -सफाई, स्कूल भवन, शिक्षकों की उपस्थिति सहित स्मार्ट क्लास जाँच की गई।बताया कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर क्षेत्र के पांच स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिसकी आख्या भेजी जा रही हैं।