Sonbhadra News : सोन नदी में नहाने गए तीन लड़कों में दो का शव बरामद, एक की तलाश जारी
थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत सोन नदी में नहाते समय तीन बच्चों के डूबने के 20 घण्टे बाद दो शवों को बरामद कर लिया है। जबकि अभी भी एक युवक की तलाश की जा रही है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शांतनु कुमार/राकेश चौबे
सोनभद्र । थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत सोन नदी में नहाते समय तीन बच्चों के डूबने के 20 घण्टे बाद दो शवों को बरामद कर लिया है। जबकि अभी भी एक युवक की तलाश की जा रही है।
घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करा दिया था। प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय गोताखोरों को तलाश करने के लिए लगाया था, जिनकी सहायता से आज संदीप पुत्र रविन्द्र एवं दीपक पुत्र भगवान दास के शव को सुबह बरामद कर लिया गया था। तीसरे युवक बोल बम पुत्र लोदी की तलाश जारी है।
शव मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार शुरू हो गई और ग्रामीण प्रशासन पर अपना आक्रोश निकालने लगा बाद में प्रशासन ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।