Sonbhadra news : ओबरा एसडीएम ने नगर पंचायत डाला के विभिन्न वार्डों के कार्यों का किया निरीक्षण
नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लगाए रहे हाई मास्ट लाइट आदि निर्माणाधीन कार्यों का ओबरा एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया गया ।

sonbhadra
5:53 PM, August 7, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) स्थानीय नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लगाए रहे हाई मास्ट लाइट आदि निर्माणाधीन कार्यों का ओबरा एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया गया ।
गुरुवार को ओबरा एसडीएम विवेक सिंह द्वारा स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच कर नगर पंचायत के नवागत अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह के साथ नगर के विकास कार्यों के संबंध में बैठक किया गया और विभिन्न वार्डों में लगाए जा रहे हाई मास्ट लाइट के निर्माण कार्यों आदि का निरीक्षण किया गया । इस दौरान लिपिक ऋषि कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे ।
ओबरा एसडीएम की निरीक्षण के संबंध में अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में लगाए जा रहे हाई मास्ट लाइट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सत्यापन की कार्यवाही किया जा रहा है ।




