Sonbhadra news : ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
8:29 PM, March 4, 2025
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा/सोनभद्र । पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पहला आरोपी रामगुल्ली (47) है। वह परसोई का रहने वाला है। उस पर धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है। दूसरा आरोपी करमसार निवासी नारद यादव (35) है। उस पर धारा 504, 506 और 427 का मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, जुनैद खां, रामसागर पटेल और कांस्टेबल सतेंद्र कुमार की टीम शामिल थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी ओबरा के निर्देशन में की गई। पुलिस का यह अभियान अपराध की रोकथाम और वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा है।



