Sonbhadra News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन कन्नौजिया को 15 मई को ओबरा क्षेत्र में शारदा मंदिर के पास से पकड़ा गया।

sonbhadra
9:17 PM, May 15, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन कन्नौजिया को 15 मई को ओबरा क्षेत्र में शारदा मंदिर के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में ओबरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन कन्नौजिया (पुत्र केवल कन्नौजिया) के रूप में हुई है, जो कोठा टोला डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। पवन कन्नौजिया थाना ओबरा में पंजीकृत मु.अ.सं. 88/2026, धारा 115(2), 351(3), 352, 64(2)M, 324(2) बीएनएस और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, उपनिरीक्षक राम सिंह यादव, कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय और रिक्रूट आरक्षी विमल कुमार शामिल थे।




