इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि ओबरा तहसील के लिए आज हर्ष का विषय है कि तहसील का अनावासीय भवन बनकर तैयार हुआ है, जिसका लोकार्पण आज किया जा रहा है, इस तहसील के भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वरा 16 जनवरी,2025 को किया गया था, जो शीघ्र गति से कार्य करते हुए आज बनकर तैयार हुआ है, इस भवन में 3 बड़े हाल का निर्माण किया गया है, उन्होंने कहा कि इसी परिसर के पास आज आवासीय भवन का शिलान्याय किया गया, इस भवन के पास क्षेत्राधिकारी कार्यालय हेतु जमीन चिन्हित की जा रही है, जिसका निर्माण भी भूमि चिन्हित होने के उपरान्त प्रारंभ हो सकेगा। तहसील के इस भवन को बन जाने से तहसील में आने वाले बुजुर्गों, दिव्यागों और दूर-दूराज से आने वाले ग्रामीणों के लिए बैठक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, खतौनी और जमीन सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण अब एक ही स्थान से हो पायेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश व जनपद का विकास हो रहा है और नये-नये प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो रहे हैं, जिसमें आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सी0जे0एम0 आर0 के0 अग्रवाल, सुहेल देव पार्टी के अध्यक्ष पंकज देव पाण्डेय, निषाद पार्टी के अध्यक्ष अनिकेत निषाद, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि संजीव तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौंड़, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, अध्यक्ष कपूर चन्द्र पाण्डेय सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्तागण, अधिकारीगण उपस्थित रहें।