Sonbhadra news : ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कोन ने मारी बाजी
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का न्याय पंचायत स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं का ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजन शुक्रवार को खेमपुर स्थित प्रांगण में किया गया।

sonbhadra
7:47 PM, October 25, 2024
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
* वि.ख.कोन में पांच न्याय पंचायत के विद्यालयों ने किया था प्रतिभाग
कोन सोनभद्र । शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र कोन के पांचों न्याय पंचायत कोन, रामगढ़ , कचनरवा,गडाव, महुली के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का न्याय पंचायत स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं का ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजन शुक्रवार को खेमपुर स्थित प्रांगण में किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ डा.जितेन्द्रनाथ दुबे व आयोजक बीईओ कोन लोकेश कुमार मिश्रा ने फीता काटकर व झरी झंडी दिखाकर खेल को प्रारंभ कराया, शुरुआत में बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुये अतिथियों का स्वागत किया, इसके पश्चात खेल मैदान में दौड़, लम्बी कूद, कबड्डी, खो-खो का खेलकूद कराया गया। जिसमें पांचों न्याय पंचायत में न्याय पंचायत कोन ने पहला स्थान पाकर विजेता टीम घोषित हुआ दुसरे स्थान पर रामगढ़, तीसरे स्थान पर कचनरवा व महुली रहा। 50 मीटर दौड़ में मनीष परसाजडी, दुसरे स्थान पर अंशु कुमार लौंगाबाध,100 मी दौड़ में अंशु कुमार लौंगाबाध,दुसरे स्थान पर मनीष , बालिका वर्ग में 50 व 100 मी दौड़ में क्रमशः प्रविना नौडीहा,व पुष्पा धरनवा, सुषमा मिटिहिनिया, कबड्डी में कम्पोजिट विद्यालय बरवाखाड,खो-खो में केवाल टीम विजेता घोषित किया गया, सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र व मैडल किया गया, वहीं विजेता, उप विजेता टीम को विजेता ट्राफी वितरण किया गया , विजेता ट्राफी पाकर शिक्षकों व बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।सांय खेलकूद का समापन किया गया,खेलकूद में सहयोग करने वाले में मुख्य रूप से मनीष तिवारी,एआरपी संजय चौरसिया, अरविंद दुबे, शिक्षक शिवनिश सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार,पंकज कुमार, महेन्द्र कुमार यादव,संजीव कुमार, रितेश कुमार, राजेश यादव, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र कुमार,अंजनी दुबे, रामेश्वर प्रसाद, दिलीप त्रिपाठी, दिवाकर कन्नौजिया समेत दर्जनों शिक्षक सहयोग/अपनी अपनी ड्यूटी में जुटे रहे। सकुशल समापन के पश्चात आयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, व प्रथम स्थान पाने वालों को जिला स्तरीय रैली में प्रतिभाग करने की शुभकामनाएं दी। संचालन रामेश्वर प्रसाद ने किया।




