Sonbhadra News : नर्सेस संघ का चुनाव संपन्न, राफिया बालिग निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में नर्सेस संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति.....

नर्सेस संघ की नवनिर्वाचित टीम......
sonbhadra
3:20 PM, July 5, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में नर्सेस संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई।
निर्विरोध गठित नई कार्यकारिणी में राफिया बालिग को अध्यक्ष, कुमकुम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वर्णलता एवं संध्या को उपाध्यक्ष, गायत्री सिंह को महामंत्री (सचिव), साधना एवं मलखान को संयुक्त मंत्री, विमलेश को कोषाध्यक्ष, विजीता मन्नीकम को मीडिया प्रभारी, मधुबाला को संयोजक तथा सोनम पटेल को संगठन मंत्री चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन एवं पर्यवेक्षण उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद ने चुनाव अधिकारी के रूप में किया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर संगठन के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा जताया।
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष राफिया बालिग ने जनपद न्यूज Live से बातचीत में कहा कि "यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन नर्सिंग कर्मचारियों के अधिकारों, उनकी समस्याओं के समाधान और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सभी नर्सिंग कर्मियों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।"
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी, वाराणसी मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, जिला उपाध्यक्ष पूनम द्विवेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 गिरधारी लाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद, संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।




