Sonbhadra News : एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 4 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर दी गई गरिमामयी विदाई

एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में 31 मार्च को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 4 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।

news-img

singrauli

11:15 PM, March 31, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में 31 मार्च को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 4 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस प्रकार से हैं : - हीरालाल, उप प्रबंधक (एम जी आर), देवधर राम, अभियंता एसएलपीएस(प्रचालन), संतोष कुमार पटेल, अभियंता एसएलपीएस (ईडीसी) एवं पोलूस हंस, अभियंता एसएलपीएस (फ्यूल हैंडिलिंग)।

सर्वप्रथम सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा सूर्या भवन के प्रांगण मे पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा एवं महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) एम सुरेश ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। साथ ही महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) एम सुरेश ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा एवं अन्य महाप्रबंधकगणों द्वारा श्रीफल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एनटीपीसी मे उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान किया गया ।

तत्पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारीगण ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और एनटीपीसी के साथ बिताए गए समय को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे सदैव इसके आभारी रहेंगे। उन्होंने अपने सहकर्मियों के सहयोग और स्नेह के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.