Sonbhadra News :76 लाख रुपए की लागत से स्थापित स्ट्रीट लाइट का नपं अध्यक्षा ने किया लोकार्पण, रोशनी से जगमगा उठा मुख्य मार्ग
76 लाख रुपए की लागत से स्थापित स्ट्रीट लाइट का नपा. अध्यक्षा ने किया लोकार्पण, रोशनी से जगमगा उठा मुख्य मार्ग

sonbhadra
1:49 PM, October 22, 2026
76 लाख रुपए की लागत से स्थापित स्ट्रीट लाइट का नपा. अध्यक्षा ने किया लोकार्पण, रोशनी से जगमगा उठा मुख्य मार्ग
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने डाला मुख्य मार्ग पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत लगभग 76 लाख रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक स्ट्रीट लाइटों का विधिवत लोकार्पण कर नगरवासियों को समर्पित कर दिया, स्ट्रीट टाइट की रोशनी से जगमगा उठा नगर का मुख्य मार्ग ।
नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने कहा कि नगर का चहुंमुखी विकास और जनसुविधाओं का विस्तार नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने से न केवल आम नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में सुगमता होगी, बल्कि रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी। उपस्थित सभासदों ने भी इस विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नगर पंचायत बोर्ड जनहित के कार्यों को गति देने के लिए निरंतर एकजुट होकर कार्य कर रहा है।इस दौरान प्रमुख रूप से सभासद नितेश कुमार, अवनीश, संतोष कुशवाहा, लिपिक ऋषि कुमार, कन्हैया लाल सहित नगर पंचायत प्रशासन के अन्य कर्मी एवं नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य मार्ग के रोशन होने पर स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया।




