जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि "प्रत्येक ग्राम सभा की बैठक का फोटो एवं वीडियो प्रलेखन कराया जाए तथा कम से कम 10 छायाचित्रों के साथ उसका दस्तावेजीकरण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि पात्रता सूची तैयार करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही, पक्षपात या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव एवं जिम्मेदार कार्मिक के खिलाफ निलंबन सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि उपजिलाधिकारी, लेखपाल एवं संबंधित राजस्व अधिकारी ग्राम सभाओं में सक्रिय रूप से उपस्थित रहें, ताकि भूमि, आय और पात्रता से जुड़े विवादों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। ग्राम सभा की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम पात्रता सूची की वाल पेंटिंग ग्राम पंचायत सचिवालय, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कराई जाएगी। इसके बाद 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आमजन से आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका परीक्षण जिला स्तरीय समिति द्वारा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।"