Sonbhadra News : अब सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस, लोगों में खुशी
नयी दिल्ली से चलकर रांची को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी। राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी।

sonbhadra
8:21 PM, September 12, 2024
सोनभद्र । नयी दिल्ली से चलकर रांची को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी। राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने नयी दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस के सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर ठहराव का आदेश देकर जनपदवासियों को बड़ी सौगात दिया है। जिला मुख्यालय पर राजधानी एक्सप्रेस के रूकने से नयी दिल्ली या रांची जाने के लिए अब यहां के यात्रियों को वाराणसी या अन्य जनपद में नहीं जाना पड़ेगा।




