सोनांचल को पहाड़, झरने, किले और वादियां लोगों को आकर्षित करने वाले के रूप में भी जाना जाता है। सोनांचल के ओबरा व अनपरा क्षेत्र की बिजली उत्पादन इकाईयां, पत्थर, बालू व कोयले का उत्पादन होता है। यहां के जंगल में औषधीय पौधे बहुतायत मिलते हैं। सोनांचल में आदिवासियों की संख्या बहुतायत है। हालांकि यहां पर संगठित क्राइम का ग्राफ अन्य जिलों की तुलना में अधिक नहीं है। फिर भी तैयारी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पुराने कंट्रोल रूम का जीर्णोद्धार किया जाएगा, यह कार्य शुरू भी हो गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन का गेट भी बेहतर बनाया जाएगा। इसमें आटोमेटिक बूम बैरियर भी लगाया जाएगा। ताकि आने-जाने वाले सभी का रिकार्ड तैयार हो सके। यह बैरियर एक मोटर चालित गेट है जो वाहनों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित करने के लिए एक यांत्रिक बूम का उपयोग करता है।