Sonbhadra News : अब हेल्थ डिपार्टमेंट सहित चार विभाग मिलकर बनाएंगे 'आयुष्मान कार्ड'
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लाख कवायद के बाद जनपद में आयुष्मान कार्ड का लाभ शत प्रतिशत लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने में सोनभद्र प्रदेश में फिसड्डी रहा है। प्रदेश स्तर पर अक

आयुष्मान अभियान के नोडल अधिकारी डॉ0 एस0के0वर्मा
sonbhadra
12:54 PM, December 11, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लाख कवायद के बाद जनपद में आयुष्मान कार्ड का लाभ शत प्रतिशत लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने में सोनभद्र प्रदेश में फिसड्डी रहा है। प्रदेश स्तर पर अक्टूबर माह में जारी हुई रैंकिंग में जनपद को 75वां रैंक हासिल हुआ है, जबकि पहले स्थान पर बागपत है। ऐसे में रैंकिंग जारी होने के बाद डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए चार विभागों क़ो आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं किसी से छिपी नहीं है। जिम्मेदारों की लापरवाही सिर चढ़कर बोलती दिख रही है। इसका नतीजा यह है कि न तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पा रही हैं और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ। शासन से आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में जनपद प्रदेश में सबसे आखिरी 75वें पायदान पर पहुंच गया। डीएम बी0एन0 सिंह ने आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जतायी है और आयुष्मान कार्ड बनाने की गति में तेजी लाने के लिए चार विभागों क़ो समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया है।
सोनभद्र में शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार कुल दस लाख 62 हजार 160 लाभार्थी आयुष्मान के लाभार्थी है। इसमें से अबतक छः लाख तीस हजार 299 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये है, जो 59.34 प्रतिशत है। आयुष्मान कार्ड नहीं बनने के कारण इन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ भी नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्यव स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गति प्रदान करेंगे।
आयुष्मान अभियान के नोडल अधिकारी डॉ0 एस0के0 वर्मा ने बताया कि शत प्रतिशत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही सभी लाभार्थियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाएगा। इसके लिए कर्मी घर घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाएंगे।




