Sonbhadra News : अब आग की घटना पर जल्दी पाया जा सकेगा काबू, अग्निशमन को मिला नया 'फायर क्विक रेस्पान्स व्हीकल'
जिले में आग की घटना पर तीव्र गति से काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को मुख्यालय से एक नए 'फायर क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल' की सौगात मिली है।

सोनभद्र
9:34 AM, August 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । जिले में आग की घटना पर तीव्र गति से काबू पाने के लिए अग्नि शमन विभाग को मुख्यालय से एक नए 'फायर क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल' की सौगात मिली है। जनपद को नया व जिले में पहला एफक्यूआरवी रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय क़ो मिला है। रविवार क़ो उरमौरा स्थित फायर स्टेशन पर फायर सर्विस कर्मियों द्वारा फायर वाहन के फायर पम्प तथा विभिन्न उपकरणों की टेस्टिंग की गई। फायर बिग्रेड के बेड़े में एक नया वाहन जुड़ने के बाद अब कुल पाँच फायर बिग्रेड वाहन हो गए है।
जिले में आगलगी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के लिए शासन फायर बिग्रेड को अत्याधुनिक उपकरणों और वाहनों से लैस करने में जुट गया है। फायर बिग्रेड को बीते एक अगस्त को 'फायर क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल' मुहैया कराया गया है। आग बुझाने के लिए उपयोग किए जाने वाले इस वाहन में एक पम्प के साथ ही सात सौ लीटर पानी की टंकी लगी हुई है। इस टंकी से आग बुझाने के लिए बाहर निकाले गए पाइप से काफी फोर्स से पानी बाहर निकलता है। इससे आग पर त्वरित गति से आसानी से काबू पाया जा सकेगा। त्वरित कार्यवाही से जनपद को लोगों के जान-माल की रक्षा की जा सकेगी। यह वाहन कम चौड़े मार्ग पर चलने में सक्षम है तथा तेज गति से घटना स्थल पर पहुंच सकता है। इस फायर वाहन में हाईप्रेशर पेट्रोल ड्रिवेन फायर पम्प है, जो वाटर मिस्ट तथा फोम प्रवाह करता है। जिससे ट्रान्सफर्मर, किचेन फायर, गैस की आग अथवा मध्यम प्रकार की फायर को बुझाया जा सकता है।
700 लीटर की है क्षमता -
इस वाहन में 700 लीटर क्षमता के वाटर टैंक के साथ-साथ 50 लीटर का फोम टैंक है। इस वाहन की विशेषता यह है कि वाहन से चलते-चलते भी आग को बुझाया जा सकता है। एफक्यूआरवी में मैनुअल बोल्ट कटर, हाइड्रोलिक बोल्ट कटर, हेलमेट विथ टार्च, मल्टीपर्पज जैक, हाईड्रोलिक जैक, ग्लाश ब्रेकर टूल, होलिगन टूल, ट्रैफिक कोन आदि भी उलब्ध है, जिसे रेस्क्यू कार्य में प्रयोग किया जा सकता है।




