Sonbhadra Update News : ... अब दूसरों के आँखों से देखेगा अभिषेक
दिल्ली में हुए हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक की मौत के बाद मंगलवार सुबह उसका पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचा। जहां मणिकर्णिका घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

sonbhadra
11:00 AM, September 8, 2026
- आंखों का दान कर अभिषेक ने जाते-जाते दो लोगों की जिंदगी में रोशनी की उम्मीद जगाई
- वाराणसी में हो रहा अंतिम संस्कार
मनोज बर्मा (संवाददाता)
सोनभद्र । दिल्ली में हुए हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की मौत के बाद मंगलवार सुबह उसका पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचा। अभिषेक के पिता एंबुलेंस से शव लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां मणिकर्णिका घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अभिषेक दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकाम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और परिवार में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता के साथ रेणुकूट स्थित हिंडाल्को कॉलोनी में रहता था। उसके पिता हिंडाल्को में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उसका बड़ा भाई राजस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। इन दिनों अभिषेक की मां अपने गांव गई हुई हैं। परिजनों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद जब परिवार के लोग अभिषेक का शव लेने दिल्ली पहुंचे तो वहीं उसकी आंखें दान करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद तत्काल उसकी कार्निया का दान कराया गया। परिजनों का कहना है कि अभिषेक अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी आंखों से किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी आ सकेगी। अभिषेक मूल रूप से चंदौली जिले के झांसी गांव का निवासी था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार सुबह उसका शव वाराणसी लाया गया, जहां मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। घटना से रेणुकूट स्थित हिंडाल्को कॉलोनी और अभिषेक के पैतृक गांव में शोक का माहौल है।
Shantanu Biswas
Sonbhadra
Mo. 9415873885




