Sonbhadra News : उपन्यासकार मनीषा कुलश्रेष्ठ को मिलेगा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2026
उनके उत्कृष्ठ साहित्यिक अवदान और हिन्दी साहित्य में उनकी विशिष्ट पहचान को रेखांकित करते हुए इस सम्मान के लिये उनके नाम पर मुहर लगायी।

sonbhadra
2:42 PM, October 7, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा इस वर्ष का प्रतिष्ठित 'ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान' प्रख्यात लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। ट्रस्ट चयन समिति ने सर्वसम्मति से उनके उत्कृष्ठ साहित्यिक अवदान और हिन्दी साहित्य में उनकी विशिष्ट पहचान को रेखांकित करते हुए इस सम्मान के लिये उनके नाम पर मुहर लगायी। निर्णायक मण्डल में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ० हेमन्त शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार) डॉ० उमेश प्रसाद सिंह (वरिष्ठ ललित निबन्धकार) प्रो० ओमप्रकाश सिंह (हिन्दी विभाग जे०एन०यू०) डॉ० रविनन्दन सिंह (सम्पादक - सरस्वती पत्रिका), डॉ० अजय कुमार सिंह (चीफ ट्रस्टी/सचिव) शामिल रहे । ट्रस्ट के सचिव डॉ० अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार 18 नवम्बर 2026 दिन बुधवार को विन्ध्य कन्या महाविद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदान किया जायेगा। जिसमें कई जाने माने साहित्यकार बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।




