Sonbhadra News : संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं- राष्ट्रीय सन्त सच्चिदानंद जी महाराज
सन्त श्री सच्चिदानंद जी महाराज ने कथा के माध्यम से सुखदेव जी के जन्म की कथा, कुन्ती चरित्र, पितामह भीष्म का चरित्र सुनाते हुए बोले कि कर्म का फल सबको मिलता है ।

sonbhadra
7:09 PM, December 9, 2024
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । सोन नदी के पावन तट पर सोनेश्वर महादेव मंदिर के समीप चल रहे संगीतमय सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चोपन के दूसरे दिन सिद्धपीठ विंध्याचल धाम से पधारे हुए सन्त श्री सच्चिदानंद जी महाराज ने कथा के माध्यम से सुखदेव जी के जन्म की कथा, कुन्ती चरित्र, पितामह भीष्म का चरित्र सुनाते हुए बोले कि कर्म का फल सबको मिलता है । भीष्म जी बाल्य अवस्था में एक सर्प को उठाकर फेक दिए वो जाकर काटे के झाड़ में गिरा पूरे शरीर में कटा चुभ गया . इस कारण से पितामह भीष्म को बाँड़ो की सैया मिला जीवन में कर्म बहुत सोच समझकर के करना चाहिए। इस मौके पर संजीव तिवारी, बाबुलाल केशरी, कन्हैया लाल केशरी, राजेश शाहनी, विशाल विश्वकर्मा,उदीत केशरी, महेंद्र केशरी, पम्मी केशरी आदि मौजूद रहे|




