आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र के नगरीय इलाकों की आबादी को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए करीब एक वर्ष पूर्व शासन से पांच शहरी आरोग्य मंदिर स्थापित करने की अनुमति मिली थी, इसमें नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत ओबरा, पिपरी में एक-एक तथा रेनूकुट में दो आरोग्य मंदिर बनने हैं, जबकि 15वें वित्त आयोग के तहत पिपरी व रेणुकूट क्षेत्र में दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाने हैं। इसके लिए किराये का भवन लिया जाना है। किराये के रूप में अधिकतम 50 हजार रुपये या फिर डीएम सर्किल रेट के आधार पर भुगतान होगा। 1100 वर्गफीट में भवन होना चाहिए लेकिन किराया ठीक-ठाक होने के बावजूद इन पांच स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एक वर्ष बाद भी अब तक भवन नहीं मिल सका है, जोकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।